भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इंसान कहाँ (हाइकु) / जगदीश व्योम

Kavita Kosh से
डा० जगदीश व्योम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:17, 4 जून 2012 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज




इर्द गिर्द हैं
साँसों की ये मशीने
इंसान कहाँ !


कुछ कम हो
शायद ये कुहासा
यही प्रत्याशा ।


सहम गई
फुदकती गौरैया
शुभ नहीं ये।