भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इनको करो नमस्तेजी / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:31, 4 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आज गाँव से आये काका,
इनको करो नमस्तेजी।

जब जब भी वे मिलने आते,
खुशियों की सौगातें लाते।
यादें सभी पुरानी लेकर,
मिलते हँसते हँसतेजी।

याद करो छुटपन के वे दिन,
कैसे बीते हैं वे पल छिन।
बचपन कंधे पर घूमा है,
इनके रस्ते-रस्ते जी।

जाते बांदकपुर के मेले।
छ्ह आने के बारह केले।
एक टके के दस रसगुल्ले!
मिलते कितने सस्तेजी?

काकाजी को ख़ूब छकाया,
गलियों सड़कों पर दौड़ाया।
खोलो खोलो बेटे खोलो,
स्मृतियों के बस्ते जी।