भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इस क़दर साद-ओ-पुरकार कहीं देखा है / सौदा

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:26, 15 मई 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इस क़दर साद-ओ-पुरकार<ref>सादा और नाज़-नख़रे वाला</ref> कहीं देखा है
बेनमूदार<ref> अप्रकट</ref> इतना नमूदार<ref>प्रकट</ref> कहीं देखा है

ख़्वाह<ref>चाहे</ref> काबे में तुझे ख़्वाह मैं बुतख़ाने में
इतना समझूँ हूँ मिरे यार कहीं देखा है

दुख-दहिंद<ref>दुख देने वाले</ref> और भी हैं लेक<ref>लेकिन</ref> किसी के कोई
दिल-सा भी दर-पए-आज़ार<ref>कष्ट देने पर आमादा</ref> कहीं देखा है

नज़र आती ही नहीं शक्ले-रिहाई<ref>रिहाई का उपाय</ref>, मुझ-सा
साइते-बद<ref>बुरी साइत</ref> का गिरफ़्तार कहीं देखा है

फिरे है कूच-ओ-बाज़ार में तू क्यों 'सौदा'
जिंसे-दिल<ref>दिल रूपी वस्तु</ref> का भी ख़रीदार कहीं देखा है



शब्दार्थ
<references/>