भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एक पल एक लम्हा न खोएँगे हम / विजय वाते

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:59, 19 जून 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक पल, एक लम्हा न खोएँगे हम|
रात लम्बी है, काली है, सोएँगे हम|

ये उदासी की रातें, पहाडों के दिन,
इनको कब तक भला यूँ ही ढोएँगे हम|

बहारें - भीतर सर्द सुखा पड़ा,
आँख की कोर तक ना भिगाएंगे हम|

सब खिलोने हैं, उनके हमारे नहीं,
फिर भी बच्चें हैं, बिलखेंगे, रोएँगे हम|

ख़त्म हो जाए ना ये उदासी कहीं,
आंसुओं को 'विजय' आज बोएँगे हम|