भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एक रात / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:20, 18 जुलाई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=आहत युग / महेन्द्र भटनागर }} अँ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अँधियारे जीवन-नभ में
बिजुरी-सी चमक गयीं तुम !

सावन झूला झूला जब
बाँहों में रमक गयीं तुम !

कजली बाहर गूँजी जब
श्रुति-स्वर-सी गमक गयीं तुम !

महकी गंध त्रियामा जब
पायल-सी झमक गयीं तुम !

तुलसी-चौरे पर आ कर
अलबेली छमक गयीं तुम !

सूने घर-आँगन में आ
दीपक-सी दमक गयीं तुम !