भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कहीं एक कण / राधावल्लभ त्रिपाठी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:06, 3 अप्रैल 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राधावल्लभ त्रिपाठी |संग्रह=सम्प्लवः / राधावल्...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

झरते जाएंगे शब्द
जैसे पत्तियाँ झरती हैं पेड़ों से
झरती जाएंगी पदावलियाँ
जैसे फूलों के गुच्छे झर जाते हैं पेड़ों से
झर जाएंगे सारे अर्थ
जैसे फल झर जाते हैं पेड़ों से।
बचेगा ठूँठ अकेला
ठूँठ के भीतर होगा बस शून्य
एकाकी अपने में
उसी शून्य में शेष होगा कहीं एक कण
चाहे तो नवपल्लव जैसे फिर से फूटे शब्द
उसी के भीतर से
चाहें तो फिर फूटे पदावलियाँ
पुष्पों के स्तबकों जैसी
चाहे तो लद जाए फल रस के उस कण मेंसे ही
लेकर आकार
न चाहे तो रसकणिका है ही
वह जो कि मैं हूँ।