भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कितना कठिन / अभिमन्यु अनत

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:48, 6 दिसम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अभिमन्यु अनत |संग्रह=नागफनी में उ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तुम्हारा यह दावा कि
तुम देश की उन्नति के लिए
सबसे कठिन कार्य कर रहे हो
मेरी नज़रों में कोई अर्थ नहीं रखता
उन्नति-अवनति को छोड़ो
मेरी तरह नौकरी की तलाश में लगकर
फिर बताओ, कौन काम कितना कठिन है !