भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कितने अरमाँ / रेखा राजवंशी

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:55, 23 जुलाई 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेखा राजवंशी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कितने अरमां पिघल के आते हैं
लोग चेहरे बदल के आते हैं

अब मिरे दोस्त भी रक़ीबों से
जब भी आते, संभल के आते हैं

जब कोई ताज़ा चोट लगती है
मेरे आंसू मचल के आते हैं

आज कल रात और दिन मेरे
तेरी यादों में ढल के आते हैं

दिल में जब टीस उठती है कोई
चंद मिसरे ग़ज़ल के आते हैं

मुद्दतों इंतेज़ार था जिनका
मेरी मय्यत पे चलके आते हैं