भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

केवल झूठ बिका / गरिमा सक्सेना

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:04, 19 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गरिमा सक्सेना |अनुवादक= |संग्रह=ह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इस दुनिया को कब भायी है
मन पर कोई क्रीज

जीवन के सच बतलाते हैं
दाग पड़े गहरे
मगर बने प्रोफाइल पिक्चर
दाग मुक्त चेहरे

पतझड़ बीता लेकिन मन ने
बदली नहीं कमीज

बाजारों में जब भी बेचा
केवल झूठ बिका
सच, विज्ञापन के पीछे ही
हरपल रहा छिपा

चटक-मटक कवरों के नीचे
बिकी पुरानी चीज

जब भी दुख अपने दिखलाये
चुभती कील मिली
मुस्कानों के ऊपर में
मँडराती चील मिली

चुप रहना, सहना सिखलाया
ओढ़े रहे तमीज