भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कौन बातों में आता है पगले / ‘अना’ क़ासमी

Kavita Kosh से
वीरेन्द्र खरे अकेला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:29, 26 मई 2012 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कौन बातों में आता है पगले
किसको दुखड़ा सुनाता है पगले

क्या बचाया है मैने तेरे सिवा
तू मुझे आजमाता है पगले

ज़ख़्म भी खिलखिला के हँसते हैं
दर्द भी मुस्कुराता है पगले

अपनी कुटिया सुधारने की सोच
चाँद पर घर बनाता है पगले

बिक चुके हैं वो दश्तो-सहरा<ref>वन और रेगिस्तान</ref>सब
अब कहाँ पर तू जाता है पगले

उस परी रूख<ref>परी मुख</ref>के उलटे पाँव भी देख
ये कहाँ दिल लगाता है पगले



शब्दार्थ
<references/>