भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्या ले जाओगे / विष्णुचन्द्र शर्मा

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:12, 17 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विष्णुचन्द्र शर्मा |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मैक्सिको सिटी से
क्या ले जाओगे
बाँस की बनी आकर्षक टोकरियाँ!
झोले पर अंकित
गाँधी का संदेश।
या बेकारों का
सड़क पर बजाकर कमाने का हुनर!
या 1958 में आए
भूकंप के निशान!