भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ख़ुश रहता हूँ ग़म में भी / रामश्याम 'हसीन'

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:30, 26 फ़रवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामश्याम 'हसीन' |अनुवादक= |संग्रह= }}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ख़ुश रहता हूँ ग़म में भी
ज़्यादा में भी, कम में भी

हम किसके अवगुण देखें
अवगुण हैं जब हम में भी

ऐ दिल! क्या तू पागल है
हँसता है मातम में भी

क्या मुझ जैसा दीवाना
होगा दो आलम में भी

वो भी गुस्सा होते हैं
शोले हैं शबनम में भी