भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

खिलते रहे गुलाब ये हम खाद बन चले / उर्मिल सत्यभूषण

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:40, 23 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उर्मिल सत्यभूषण |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

खिलते रहे गुलाब ये हम खाद बन चले
उनकी खुशी के वास्ते अवसाद बन चले

प्रवाह यह रुके नहीं, बहती रहे नदी
हम सरित के कूल पर ही गाद बन चले

सुरभि बिखेरते सदा खिलते रहें कमल
हम पंकजों के पंक की फरियाद बन चले

इतिहास भूमिका भले इसकी नकार दे
हम इन्कलाबी गीतों का उन्माद बन चले

चूमा करे गगन जो सदियों इसी तरह
उर्मिल, इमारत के लिये बुनियाद बन चले।