भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चन्द लम्हों के लिए तूने मसीहाई की / फ़राज़

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:12, 11 नवम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अहमद फ़राज़ |संग्रह=दर्द आशोब / फ़राज़ }} {{KKCatGhazal}} <poem…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चन्द लम्हों<ref>क्षणों</ref>के लिए तूने मसीहाई<ref>इलाज</ref>की
फिर वही मैं हूँ वही उम्र है तन्हाई <ref>अकेलापन</ref>की

किस पे गु़ज़री न शबे-हिज्र<ref>विरह की रात</ref>क़यामात<ref>प्रलय</ref>की तरह
फ़र्क़ इतना है कि हमने सुख़न-आराई<ref>काव्य-रचना</ref>की

अपनी बाहों में सिमट आई है वो क़ौसे-क़ुज़:<ref>इंद्र-धनुष</ref>
लोग तस्वीर ही खींचा किए अँगड़ाई की

ग़ैरते-इश्क़<ref>प्रेम का स्वाभिमान</ref>बजा तान-ए-याराँ <ref>मित्रों के कटाक्ष</ref>तस्लीम<ref>स्वीकार्य</ref>
बात करते हैं मगर सब उसी हरजाई की

उनको भूले हैं तो कुछ और परेशाँ<ref>दु:खी</ref>हैं ‘फ़राज़’
अपनी दानिस्त<ref>जानकारी</ref>में दिल ने बड़ी दानाई <ref>समझदारी</ref>की

 

शब्दार्थ
<references/>