भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चांद / नीरज दइया

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:14, 16 मई 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नीरज दइया |संग्रह= उचटी हुई नींद / ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हमारे प्रेम से पहले
था आकाश में चांद
मैंने देखा नहीं
जब देखा
दिखा नहीं ऐसा
दीख रहा है अब जैसा...!

चांद वही है
चांदनी भी वही है
बस देखने वालों में
हो गया हूं शामिल मैं
क्या सूझा मुझे
कि बिठा दिया तुमको
मैंने चांद पर!