भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चार आदमी / हेमन्त कुकरेती

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:32, 17 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हेमन्त कुकरेती |संग्रह=चाँद पर ना...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

छत पर ताश खेलते चार आदमी
रात को पूरे चन्द्रमा की उजास
और गली की बत्ती के भरोसे व्यक्त करते
बीच-बीच में अपनी खीज
निश्चिन्त अगली सुबह आने वाले रविवार की तरह
निरासक्त लगभग जैसे बीत चला शनिवार
डूबकर बचते, बचकर डूबते, अपनी विजय
और पराजय के बीच परखते अपनी आँख की रोशनी
दिमाग़ का हुनर हाथ की हरकत
छत पर ताश खेलते