भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चुंबन चाँदनी का / सुस्मिता बसु मजूमदार 'अदा'

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:21, 20 अगस्त 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुस्मिता बसु मजूमदार 'अदा' |अनुवा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आसमानी ऊँचाइयों पर
इस सूरज ने जाने कैसे
पश्चिम जाने से पहले
संतरे सा सिंदूरी रंग घोलकर
आज लगा दी है
इस ठंडे आसमान के सीने पर।

इश्क की आग या
जुदाई के गम में जला कर जा रहा है
धीरे-धीरे अंधेरा उतर रहा है।


आसमां के सीने पे
चाँदनी का लेप लगा दो
मरहम की तरह
एक बार प्यार से चूम लो
जिसे आग में जलने में खवाहिश हो
उसे न भाएगा
चुंबन चाँदनी का।