भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जब से तुम आये जीवन में / रूपम झा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:27, 7 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रूपम झा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <po...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जब से तुम आये जीवन में
मेरी साँस बनी शहनाई

सपनों के बंजर भूमि पर
फिर से घास पनप आए हैं
आशाएँ मन के आँगन में
अभिमानी बन इठलाए हैं
यादों की फुनगी पर फिर से
धूप प्यार की ली अंगड़ाई

पत्थर भी अब इन आँखों को
दर्पण के जैसे दिखते हैं
संदेशा मन का हम दोनों
बिन बोले लिखते-पढ़ते हैं
श्याम तुम्हीं ने इस जीवन को
सुख की वरमाला पहनाई