भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जान पर है आ बनी कुछ बात बढ़नी चाहिए / मृदुला झा

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:48, 4 मई 2019 का अवतरण (Rahul Shivay ने जान पर है आ बनी कुछ बात बढ़नी चाहिएए / मृदुला झा पृष्ठ [[जान पर है आ बनी कुछ बात बढ़नी चाहिए...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ज़िन्दगी वीरान है कुछ राह मिलनी चाहिए।

दीन औ ईमान अब बिकने लगे है लोगों के,
प्रेम से अब जन रहें यह फिक्र दिखनी चाहिए।

जाति-मज़हब के लिए अब हो चुके दंगे बहुत,
भाई-चारे की यहाँ नदियाँ निकलनी चाहिए।

आपसी मिल्लत से उसकी बात बनती ही नहीं,
बात बनने के लिए कुछ बात बननी चाहिए।

ग़म छुपाए जी रहे मजबूरियों में सब यहाँ
मुस्कुराहट की भी तो बरसात करनी चाहिए।