भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जिसकी कहीं न को‌ई तुलना / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:08, 5 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जिसकी कहीं न को‌ई तुलना, जिसका कहीं न कुछ उपमेय।
सर्वरहित जो सदा सर्वमय सर्वातीत सर्वपर होय॥
जिसकी साथ चेतनता आनन्दरूपता अमित अनन्त।
निज स्वरूप-महिमामें स्थित जो, जिसमें सबका उद्भव-‌अन्त॥
वही अचिन्त्यानन्त अनिर्वचनीय दिव्य माधुर्याधार।
नाच रहा व्रज-धूल-धूसरित प्रेम-सुधा-रस-पारावार॥