भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जीवन में बढती खाइयों के बीच / विजय सिंह नाहटा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:54, 27 नवम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय सिंह नाहटा |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जीवन में बढती खाइयों के बीच
सन्धि रेखाओं पर
धर दूंगा चराग़ उम्मीद का।
जीवन कें असंगत पैमानों
के दरमियाँ
हर थरथराती जगह
तनिक भर दूंगा
निष्कलुष प्रेम।
जहाँ जिस छोर
पसरा हुआ निर्वात
अनन्त तक
उन शून्य प्रतीतियों के
मिलन स्थल पर
सब खोखली जगहों में
पसर जाएगी
घर कर लेगी
मेरी कविता।