भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जीवन सूरजमुखी / रमेश रंजक

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:24, 20 जुलाई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |संग्रह=गीत विहग उतरा / र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मज़दूरिन किरणों के
साथ चल
साथ गल
जीवन सूरजमुखी ।

गन्ध-कृपण ईश्वर के गीत
गा-गा कर क्या जीना
भाग्य लिखा धूप भरा पन्थ
स्वेद का ज़हर पीना

मुँहदेखी तारीफ़ों
के तले
व्यंग्य ले
बैठी है बेरुख़ी

जीवन सूरजमुखी
मज़दूरिन किरणों के
साथ चल