भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ज्ञान / शशि सहगल

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:33, 24 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शशि सहगल |संग्रह= }} <Poem> पता चल चुका है हमें चाँद प...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पता चल चुका है हमें
चाँद पर हैं पत्थर, गड्ढे और चट्टानें
लेकिन मासूम दरख़्त
झूमता है
पूरे चाँद की रोशनी में नहाकर।

भूलकर भी मत बतलाना उसे
चाँद की असलियत
मत छीनना उससे
भ्रम का स्वर्ग