भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तुम बिनु कैसेहुँ कल न परै / स्वामी सनातनदेव

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:15, 7 जनवरी 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वामी सनातनदेव |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

राग जोगिया, तीन ताल 29.7.1974

तुम बिनु कैसेहुँ कल न परै।
ये मन-प्रान तुमहि में अटके, कैसे इनहिं सरै॥
जल बिनु मीन दीन ज्यों, त्यों ही छटपट हियो करै।
विना प्रानधन प्रान कहो प्रिय! कैसे धीर धरैं॥1॥
तरसि-तरसि हो जाहिं दिवस-निसि, पलहुँ न चैन परै।
कब लगि यों तरसावहगे, यह कैसे विपति टरै॥
ऐसे क्यों बेपीर भये प्रिय! जिय अब बहुत डरै।
का बिनु दरस-परस ही इक दिन यह जन तरसि मरै॥3॥
जो ऐसो कछु भयो स्याम! तो काम सबहि बिगरै।
प्रीति किये हूँ मिलहिं न प्रीतम, तो को प्रीति करै॥4॥
मेरी नाहिं, अड़ी तुम्हरी ही, तुमकों जग निदरै।
कैसे हूँ जो करहु कृपा तो दोउ ओर सुधरै॥5॥