भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दम्भ / शशि सहगल

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:48, 24 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शशि सहगल |संग्रह= }} <Poem> पहाड़ की ऊँचाई ने बहुत छो...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पहाड़ की ऊँचाई ने
बहुत छोटा कर दिया मुझे
गर्दन की हड्डी
उतना भी न उठ पाई
कि देख सकूँ पूरा पहाड़
और मैं पानी-पानी हो
अपने में
और ज़्यादा सिमटती गई।