भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दिल्ली / श्वेता राय

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:57, 1 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्वेता राय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भारत की पटरानी प्यारी, वैभववाली दिल्ली।
अंगारों पर लिखे कहानी,गौरवशाली दिल्ली॥

इसके उपवन में हर मौसम,खूब बहारें छाईं।
इसके यौवन ने आँगन में, तलवारें भी लाईं॥
कभी गुजरते तूफानों से, चीखी ये चिल्लाई।
कभी मधुर स्मित अंकन पा, झूम झूम इतराई॥
इतिहासों में अजर अमर है, मतवाली ये दिल्ली।
अंगारो पर लिखे कहानी, गौरवशाली दिल्ली॥

याद कहाँ कितने लोगों ने, कितना इसको लूटा।
पीकर इसके रूप की हाला,छोड़ गये सब टूटा॥
ले दिनकर का तेज खिली वो, ज्वार लिए तरुणाई।
महिधर का अभिमान अडिग वो,चँदा की अंगड़ाई॥
स्वंय शीश पर लिए पताका, महिमाशाली दिल्ली।
अंगारों पर लिखे कहानी, गौरवशाली दिल्ली॥

इंद्रप्रस्थ है नाम पुरातन, अभिमानो से पोषित।
सुंदरता ऐसी थी उसकी, रही सदा ही शोषित॥
युमना भी बहती है कल कल,आंसू उसके पी कर।
गण की बनी विधाता है अब, बंधन में वो जी कर॥
सम्मोहन का मंत्र लिए है, कंचनथाली दिल्ली।
अंगारो पर लिखे कहानी, गौरवशाली दिल्ली॥