भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दुखती रग / मंजूषा मन

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:44, 17 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मंजूषा मन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavit...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जब भी सुनाई जाती उन्हें कोई कहानी
वे बड़े ध्यान से सुनते
कहानी में डूब जाना चाहते
कहानी के उतार चढ़ाव साफ नजर आते
उनके चेहरे पर...

पूछा उनसे कि क्या सुनते हो
इतनी गम्भीरता से,
ये गरीब तो हर दिन
बीसियों आते है तुम्हारे दरबार में,
इनकी समस्या का समाधान भी तो
तुम नहीं करते
फिर भी उनकी बातों को दुहराते हो..
बार बार सुनते हो...
क्या ढूंढते हो उसकी बातों में...

वे अजीब सी हंसी हँसकर बोले
कौन सुनता है उनकी बात
समस्या समाधान के लिए

मैं तो उनकी बातों
ढूंढता हूँ उसकी ही
दुखती रग...
जिसे थाम मैं पहुँच हूँ उसके मन तक
तभी तो हर बार चुनता है वो मुझे।