भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दो लोग दो दृष्टि / ममता व्यास

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:21, 3 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ममता व्यास |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वे दोनों ही दुखों की सड़क पर चलकर आये थे।
दोनों के पैरों में अनगिनत छाले थे।
जिनसे वे कई बरसों तक कांटे निकालते रहे।
लड़की एक दिन उकता कर पीड़ा को रस्सी बना पहाड़ पर चढ़ गयी
उसने पहाड़ से आवाज़ लगाई

"देखो-देखो कितना सुंदर दृश्य है,
इंद्र धुनष के सात रंग है।
नदियों के अजब ढंग है,
पंछियों के अनोखे संग है।"

लड़का ज़मीन में सर झुकाए
अपने छालों में सर खपाए
उस पर खीजकर चिल्ला पड़ा।
"पागल हो गयी हो,
झूठ बोलती हो।
देखो, ये दृश्य देखो
छालों में कोई सात रंग नहीं है
दुखों में कोई संग नहीं है
जीवन का कोई एक ढंग नहीं है।"