भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दो शरीर / ओक्ताविओ पाज़

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:57, 26 जून 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ओक्ताविओ पाज़ |अनुवादक=प्रयाग शु...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दो शरीर सन्मुख
हैं दो लहरें कभी-कभी
रात है समुद्र तब

दो शरीर सन्मुख
हैं दो पत्थर कभी-कभी
रात मरुभूमि तब

दो शरीर सन्मुख
हैं दो जड़ें कभी-कभी
गुँथी हुई रात में

दो शरीर सन्मुख
हैं दो चाकू कभी-कभी
रात है चिंगारी छोड़ती

दो शरीर सन्मुख
हैं दो तारे टूटते
रिक्त आकाश में