भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नाच बँदरिया / शंभूप्रसाद श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:50, 6 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शंभूप्रसाद श्रीवास्तव |अनुवादक= |...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

डमक-डमक-डम, डम-डम-डम
नाच बँदरिया छम-छम-छम!

तेरा बंदर है शौकीन,
पहने है कपड़े रंगीन,
नेकटाई चश्मा, पतलून,
घर है उसका देहरादून,
नहीं किसी साहब से कम,
नाच बँदरिया छम-छम-छम!

तू पहने कुरती-सलवार,
लाल दुपट्टा बूटेदार,
कंगन, टीका, झुमका, हार,
नकली गहनों की भरमार,
गहने चमकें चम-चम-चम!
नाच बँदरिया छम-छम-छम!

तुम दोनों दिखलाते खेल
बच्चों को सिखलाते खेल,
कहाँ सीखकर आते खेल
सबका मन बहलाते खेल,
खूब बजाते ताली हम,
नाच बँदरिया छम-छम-छम!

बैठ मदारी गाता है
तेरा बह कराता है,
जब तू चलती है ससुराल,
खी-खी करती दाँत निकाल,
हँसते-हँसते फूले दम,
नाच बँदरिया छम-छम-छम!