भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नि:शब्द लोग / कविता मालवीय

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:00, 3 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता मालवीय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कुनमुनाते हुए
सिगरेट के अधजले टुकड़े,
गिलास की तलहटी में
अनमने से चंद कतरे मय के,
कुर्सी पर ठाठ से पसरी हुई
कल की ख़ामोशी,
कुशन की सिलवट में
गिर कर अटका
वोह हसीन लम्हा ,
पंखे की आवाज़ में
मूंह छिपाती हाथों की जुम्बिश,
पन्ने पर फडफडाते ज़िंदा अलफ़ाज़,
घड़ी से टपका मेज़ पर फैला रात का नूर,
सुबह सामान उठाते हुए
आया बुदबुदाई
उफ़ आजकल ये बेजान चीज़ें
कितना बोलती हैं