भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पद / 6 / चन्द्रकला

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:56, 19 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चन्द्रकला |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatPad}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बिन अपराध मनमोहन को दोष थामि,
काहे मनमान धारि प्यारी दुख पावै है।
चलि री निकुंज माहिं मिलि री पिया सों बेगि,
मन बच काम लाय तो ही धरि ध्यावै है॥
‘चन्दकला’ तेरे ही सनेह सने एक पाय
ठाढ़ै ह्वै जमुना तीर पीर सरसावै है।
लै लै नाम तेरा ही बखाने तोहिं प्रान प्यारी,
सुनि रो गुपाल लाल बाँसुरी बजावै है॥