भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पन्द्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस आया है / रसूल

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:09, 1 फ़रवरी 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रसूल |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} Category:भोजपुरी भाषा <poem> पन्द…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पन्द्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस आया है, आता रहेगा ।
जब तलक देशवासी रहेंगे, ये तिरंगा लहराता रहेगा ।

माल का, जां का दे के सहारा,
इसको बापू ने ऐसा संवारा,
देश भारत है ऐसा नगीना, ये हमेशा चमकता रहेगा ।

प्यारे नेहरू के हैं शान इसमें,
कितने वीरों के हैं जान इसमें,
इसके साए में देश का आदमी, यूं ही फूला औ फलता रहेगा ।

इसी धरती पर है राम आए,
कृष्ण, शंकर औ गौतम भी आए,
ऐ रसूल भारत है ऐसा, स्वर्ग बनकर हमेशा रहेगा ।