भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पहेली / सत्यप्रकाश बेकरार

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:10, 21 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सत्यप्रकाश बेकरार |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आधा घंटा शौकिया चरखा चलाकर
प्राप्त हो सकती हैं कारें, मंत्रीपद और कोठियां!
और सारा दिन यही चरखा चलाकर
गांव का बुन्दू जुलाहा
उम्र भर भूखा रहा है,
चरखे-चरखे में बताओ भेद क्या है?