भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पिकनिक / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:24, 6 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=चुनम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मम्मी-पापा, झटपट चल दो
पिकनिक पर हम जाएँगे,
रामबाग है कितना प्यारा
पिकनिक वहीं मनाएँगे।
वहाँ नाव में सैर करेंगे
वहाँ करेंगे मस्ती खूब,
वहाँ खिले हैं फूल हजारों
ठंडी-ठंडी कैसी दूब!
गाने गाएँगे, नाचेंगे
फिर खाएँगे घर का खाना,
चलो-चलो, अब झटपट चल दो
मौसम भी है खूब सुहाना।