भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रगतिधर्मा गन्ध / रमेश रंजक

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:05, 16 मार्च 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |संग्रह=धरती का आयतन / रम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

झलके जब बून्द पसीने की
मूरत मुरझाए नगीने की ।

तन आधा ढका
           पेट भूखा
मन पोर-पोर
          दूखा-दूखा

फिर भी चेहरे पर असल आब
गरमाहट ज्यों पशमीने की ।

लघुता में बैठी
           महाव्यथा
मुझको दीखे
           जीवन्त कथा

गरिमा में गन्ध प्रगतिधर्मा
कह देगी बात करीने की ।