भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बंदर मामा / संतोष कुँअर

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:11, 30 सितम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संतोष कुँअर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बंदर मामा बी.ए. पास,
दुलहिन लाए एम.ए. पास
मामा बोले-‘घूँघट कर’,
मामी बोली-‘मुझसे डर’।
मैं लड़की हूँ एम.ए. पास,
मैंने खोदी नहीं है घास।
फिल्म देखने जाऊँगी,
आकर गीत सुनाऊँगी।
रोटी नहीं बनाऊँगी,
जा होटल में खाऊँगी।
बंदर बोला-‘क्यों-क्यों-क्यों’,
बंदरी बोली-‘खों-खों-खों।’