भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बदलाव / अनिरुद्ध प्रसाद विमल

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:31, 5 अक्टूबर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिरुद्ध प्रसाद विमल |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अवश
परकटे पक्षी की तरह
निढाल पड़ा मधुआ
उठा
ठीक वैसे ही
जैसे जेठ का सूरज
उसने उठा लिया
तमक कर
अपने कंधे पर
कुदाल
और उसका चेहरा
दमकने लगा
परशुराम की तरह