भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बारिश-2 / वन्दना टेटे

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:58, 25 जनवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वन्दना टेटे |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ये तो अच्छा हुआ
कि दर्द आँखों के रास्ते
बाहर आ
सावन से मिल गया

बारिश की लड़ियों से
मिल गया दर्द
और तोड़ दी कितनी बन्दिशें
पहरे और क़समें ।