भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भीड़ का चेहरा / नूपुर अशोक

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:02, 14 अप्रैल 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नूपुर अशोक |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भीड़ के बीच टहलता है
गुमनाम अकेलापन

भीड़ के शोर में
घुलमिल जाते हैं
बेनाम बेपहचान चेहरे।

कागज़ पर छिटकी
स्याही के धब्बों की तरह
दिखते तो हैं
पर पहचाने नहीं जाते।