भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भूख / अंकिता जैन

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:38, 4 जुलाई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अंकिता जैन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बच्चा
पहचान लेता है अंधेरे में भी
दूध से भरी छातियाँ
और हम
बड़े होते हुए भी
नहीं पहचान पाते
अपनी भूख
कि ये पेट की है
या स्वार्थ की,
मन की है
या शरीर की,
इच्छाओं की है,
या बदले की,
और तड़पते रहते हैं
ताउम्र
उसी भूख की तड़प से
उसे
अलग-अलग नामो से पुकारते हुए
ओढ़े रहते हैं चादर
समझदारी की
और भीतर दुपकाए रखते हैं
अपनी मूर्खता
जो रोकती रहती है हमें
पहचानने से हमारी भूख