भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भोगासक्ति कामना करती रहती / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:31, 4 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भोगासक्ति-कामना करती रहती जहाँ चित्त चंचल।
‘प्रेम’ नामपर बहती धारा विषय-वासनाकी प्रतिपल॥
वहाँ प्रेमका शान्त सुशीतल बहता नहीं स्रोत निर्मल।
घोर नरक-फल फलता, होता कलुष-कलंक-लाभ केवल॥
सर्वत्यागकी विमल भूमिमें फलता प्रेमरूप शुचि फल।
मिटता सभी एषणा-तम, जब भावद्युति दिपती उज्ज्वल॥
प्रेमराज्यका पावन वह अति मधुर भावमय रंगस्थल।
करते वहाँ रास नित रसमय राधा-माधव दिव्य-युगल॥