भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भ्रम पालता है आदमी / ओम पुरोहित ‘कागद’

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:28, 31 अगस्त 2010 का अवतरण (भ्रम पालता है आदमी / ओम पुरोहित कागद का नाम बदलकर भ्रम पालता है आदमी / ओम पुरोहित ‘कागद’ कर दिया गया )

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सर्योदय से सूर्यास्त तक
अपने बदन पर
कपड़ों का भार
ढोते-ढोते
थक जाता है आदमी।
सांझ ढले
उनके लिए
दीवारों पर
लम्बाई में उभरी
खूंटियां तलाशता है आदमी
मगर
दुनिया का भार
अपने कंधों पर
ढो लेने का
दिन भर
भ्रम पालता है आदमी।