भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मक्खी / श्रवण कुमार सेठ

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:18, 4 अगस्त 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्रवण कुमार सेठ |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

छत पर सूख
रही थी मिर्ची
थोड़ी हरी थी
थोड़ी लाल

भिंन भिन करती
आई मक्खी
लगे टपकने उसके
लार।

इधर-उधर मक्खी
ने देखा
छत पर थी एक
बूढ़ी कक्की
नज़र बचा के
उस कक्की से
मिर्ची लेकर
उड़ गई मक्खी।