भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मुर्गा फार्म से (1) / सत्यनारायण सोनी

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:30, 26 अक्टूबर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सत्यनारायण सोनी |संग्रह=कवि होने...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
चुग्गा चुगते चूजे
प्रसन्न हैं
भरपेट भोजन
कहां मिलेगा अन्यत्र!

प्रसन्न है
फार्म का कामगार हंसा,
चलो, इस बहाने
रोटी का जुगाड़ तो बना।

फार्म का मालिक भी
बेहद खुश है
चूजों की
बढ़ती फसल देखकर।
फळा रहा
मुनाफे का हिसाब
पौरों पर।

पेट भरने की
यह जुगत
खुशियां बांट रही
बेहद-बेहद,
तो भला
एतराज किसे!

2004