भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मुर्गा बोला / बालस्वरूप राही

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:07, 23 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालस्वरूप राही |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुर्गा बोला- “कुकड़ूँ कूँ”,
लेकिन इतनी जल्दी क्यूँ ?
रात देर से सोया था,
मैं सपनों में खोया था,
धूप ठीक से नहीं चढ़ी,
क्या है जल्दी इसे पड़ी।

मुर्गा बोला- “कुकड़ूँ कूँ।”
कुकुड़ कुकुड़ कर बोला यूँ-

“ऐसी क्या नाराजी है,
हवा सुबह की ताजी है।
सुस्ती तज बाहर निकलो,
चलो, टहलने कही चलो।”

जल्दी सोना, जल्दी उठना :
नियम बहुत ही अच्छा है।
जो भी इस का पालन करता
वह ही अच्छा बच्चा है।