भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मेरी उस से बात अगर हो चमत्कार होगा / विजय 'अरुण'

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:26, 22 फ़रवरी 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय 'अरुण' |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhaz...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मेरी उस से बात अगर हो चमत्कार होगा
और उस पर भी रात अगर हो चमत्कार होगा।

उस असूर्यपश्या से मेरा अन्त: पुर में ही
मिला गात से गात अगर हो चमत्कार होगा।

रात अमावस्या को ब्याहने दूल्हे चान्द के साथ
तारों की बारात अगर हो, चमत्कार होगा।

प्यार की धरती को सूखे का शाप मिले और फिर
अनायास बरसात अगर हो, चमत्कार होगा।

 'अरुण' के जीवन-संध्याकाल में नवयौवन आए
सचमुच ऐसी बात अगर हो, चमत्कार होगा।