भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मैं कैसा लगता हूं / विष्णुचन्द्र शर्मा

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:45, 17 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विष्णुचन्द्र शर्मा |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

-कौन स्टेशन है।
-रुको, ज़रा पूछ लूँ!
कोई चरपरी चीज़ चख लूँ!
भाषा का एक शब्द दिल में उतार लूँ!
लदे-फंदे यात्रियों से पूछ लूँ
‘कितना ताप सहोगे?’
रुको, ज़रा अपने देशवासी से
पूछ लूँ, ‘मैं कैसा लगता हूँ।’