भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ये औरतें / रंजना गुप्ता

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:42, 29 जून 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रंजना गुप्ता |अनुवादक= |संग्रह= }} {{K...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सदियों से
गले में आँसुओं को
घुटकती औरतें

सदियों से क्यों चुप रही औरतें
सदियों से ग़ुलामी की
अभ्यस्त औरतें
 
जब भी माँगती है अपने पुरुषों से
माँगती है बस
गहने, कपड़े, हीरे, जवाहरात
ज़मीन और जायदादें
 
पर क्यों नही माँग सकीं
वे मुर्दा औरतें
आज तक अपने पुरुषों से
अपने लिए, अपनी आज़ादी
अपने फ़ैसले
अपनी अस्मिता
अपना वजूद !