भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रंग / उमा अर्पिता

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:49, 17 जुलाई 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उमा अर्पिता |संग्रह=कुछ सच कुछ सप...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मौसम--
रंग बदलता है,
यह सच है...!
रंग बदलकर ही तो
अपनी पहचान कराता है…
तब ही तो
मौसम (विशेष) कहलाता है…
पर तुम कहते हो कि
आदमी भी रंग बदलता है
लेकिन, मैं
तुमसे पूछती हूँ, दोस्त
जो रंग बदलता है, वह
वाकई आदमी होता है?